महिला मंडल हवाणी कोल ने पानी के स्त्रोत फ़ाटलू को किया साफ
( words)
महिला मंडल हवाणी कोल की प्रधान पवना कुमार की अध्यक्षता में गांव कोल में बावड़ी और पानी के मुख्य स्त्रोत फ़ाटलू के पास झाड़ियों की कटाई और सफाई की गई। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी बृज लाल, श्याम लाल, दुर्गा, सोनू महाजन, संजय महाजन सहित लोगों ने नीम के पौधे लगाए।
महिला मंडल की प्रधान पवना कुमारी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि सफाई का विशेष ध्यान रखें ताकि हम सभी कोरोना वायरस बीमारी से बचे रहें। इस मौके पर महिला मंडल की प्रधान पवना कुमारी, कोषाध्यक्ष ललिता देवी, सह सचिव बनिता देवी, सलाहकार गीता देवी, कमला देवी, विमला देवी, चिंता देवी, प्रेमी देवी सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
