रक्षाबंधन पर राखी बांधने पहुंची बहन निकली कोरोना पॉजिटिव
भाई बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन पर जहां हर वर्ष बहने अपनी भाई की रक्षा के लिए उसकी कलाई पर राखी बंद कर लम्बी उम्र की कामना करती थी उसी प्रकार इस बार भी सभी बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए पहुंची थी। परन्तु एक बहन इसी पर्व को मनाने के लिए अपने मायके पहुंची परन्तु रक्षाबंधन के पिछली रात को ही यह बहन कोरोना पॉजिटिव निकल गई और अपने भाई को राखी नही बाँध सकी यह मामला है बिलासपुर जिला की ट्रांसपोर्ट नगरी बैरी का। प्राप्त सुचना के अनुसार एक महिला जो बद्दी में निजी कंपनी में कार्य करती है वह और उसका पति रक्षाबंधन के लिए उसके मायके बैरी राजदिया पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि इस महिला और उसके पति का कॉविड 19 का सैम्पल बद्दी में 31 जुलाई को लिया गया था जिसके बाद यह महिला अपने पति के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपने मायके के लिए आ गई थी और 31 जुलाई को ही बैरी रजादिया पहुँच गई थी। तब से यह महिला और इसका पति यहाँ परिवार के साथ रह रहे थे। 2 जुलाई को देर रात जब इनके कॉविड 19 सैम्पल की रिपोर्ट आई तो इस रिपोर्ट में यह महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई जिसके बाद इसे कॉविड केयर सेण्टर में शिफ्ट करने के लिए बद्दी में इसके बताए पते पर जिला प्रशासन के कर्मचारी पहुंचे परन्तु यह वहाँ पर नही मिली जिसके बाद जब जिला प्रशासन के कर्मचारियों ने इसके बारे में पता कि तो उन्हें पता चला कि यह महिला अपने मायके बिलासपुर जिला के बैरी रजादिया चली गई है जिसके बाद वहा से बिलासपुर प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई और बिलासपुर प्रशासन ने बैरी रजादिया से इसको कॉविड 19 केयर सेण्टर शिफ्ट किया। जैसे ही बिलासपुर प्रशासन को इसकी जानकारी मिली वैसे ही बिलासपुर प्रशासन एक डदम हरकत में आया और स्वास्थ्य विभाग की टीमें फ़ौरन इस क्षेत्र में पहुँच गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बैरी रजादिया को कंटेंटमेंट व बफर ज़ोन में विभाजित किया। इस क्षेत्र में राष्ट्रिय राज मार्ग से उप्पर की तरफ के क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन तथा राष्ट्रिय राज मार्ग से नीछे की तरफ के क्षेत्र को बफर जोन में शामिल किया है। इस आधार पर वार्ड न 1, 2 व 3 को कन्टेनमेंट जोन तथा वार्ड न 3 व 4 को बफर जोन में शामिल किया गया है। वार्ड न 3 आधा राष्ट्रिय राज मार्ग से उपर की तरफ है जिसे कन्टेनमेंट जोन में और जो आधा वार्ड राष्ट्रिय राजमार्ग से निचे की तरफ है उसे बफर जोन में शामिल किया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहाँ पर अपनी जांच पड़ताल में पाया की 12 लोग कोरोना पॉजिटिव महिला के सीधे सम्पर्क में आए है जबकि 40 लोग इसके सेकेंडरी कांटेक्ट में आये है। इन सभी लोगो को विभाग की टीम ने होम क्वारंटाइन किया है ! इन सभी लोगो के 6 दिन बाद कॉविड 19 के सैम्पल लिए जाएंगे।
गौरतलब है इस महिला के खिलाफ नालागढ़ पुलिस ने ऍफ़आईआर दर्ज कर ली है क्यूंकि नियम के अनुसार जिस भी व्यक्ति का कॉविड 19 का टेस्ट होता है उसे टेस्ट की रिपोर्ट आने तक क्वारंटाइन रहना पड़ता है। इस दौरान वह कहीं भी आ-जा नही सकता। परन्तु यह महिला अपने पति के साथ बिलासपुर अपने मायके आई और जब वहां के प्रशासन ने इसे वहा ढूंढा तो वह वहा नहीं मिली जिस पर इस महिला के खिलाफ नालागढ़ पुलिस ने डिजास्टर अधिनियम के तहत धारा 51 तथा आईपीसी की धारा 188, 269 व 270 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस महिला के पति की कोरोना रिपोर्ट तो नेगटिव आई है, परन्तु अब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसके पति को भी होम क्वारंटाइन कर दिया है अब इसके पति के 6 दिन बाद दुबारा से कॉविड 19 के सैम्पल लिए जाएंगे। वहीँ पुलिस विभाग की टीम भी इस क्षेत्र में अपने स्तर पर छानबिन कर रही है कि कौन कौन व्यक्ति इनके संपर्क में आए है।
