ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की ने डॉ. परमार की जयंती पर श्रद्धासुमन किए अर्पित
( words)
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की द्वारा विधानसभा अर्की के विभिन्न स्थानों पर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉ यशवंत सिंह परमार की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। ब्लॉक कांग्रेस द्वारा डॉ परमार को अर्की उपमंडल के दाडलाघाट, अर्की, कुनिहार व जयनगर सहित अन्य स्थानों पर याद किया गया व पुष्प अर्पित किये गए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया सदस्य भीम सिंह ठाकुर, धनीराम तनवर, तिलकराज शर्मा, लक्ष्मण चौहान, वेद ठाकुर, ललित मोहन, कृष्णा चौहान सहित अन्य मौजूद रहे। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मंडल अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने दी।
