चम्पा पार्क में राम मंदिर के शिलान्यास के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन
भारतीय जनता पार्टी ने सदर के विधायक सुभाष ठाकुर और जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान की अगुवाई में चम्पा पार्क में राम मंदिर के शिलान्यास के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां पर सभी कार्यकर्ताओं ने मिठाई ओर पटाखे चला कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मंदिर के निर्माण से सभी धर्मों और सभी समुदायों की आस्था जुड़ी हुई है। आज भारत का प्रत्येक व्यक्ति इन लम्हो का गवाह बना, जब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस भव्य मंदिर की आधारशिला रखी। भाजपा इस शुभ घड़ी पर प्रधानमंत्री मोदी का और देश के सर्वोच्च न्यायालय का धन्यवाद करती है कि उन्होंने देश के लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुई इस मन्दिर के निर्माण का रास्ता प्रसस्त किया।
इस कार्यक्रम में जिला भाजपा के महामंत्री आशीष ढिल्लों, संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेन्द्र पंडित, प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष महिपाल सांख्यान, पार्षद कृष्ण लाल उपाध्याय, संजीव शारदा, ज्योति, युवा मोर्चा के सह प्रवक्ता राकेश ठाकुर, सदर युवा मोर्चा के अध्यक्ष विनोद ठाकुर, महामंत्री सोनू ठाकुर, देश राज ठाकुर, रविंदर चौधरी, सुनील राणा, आई टी सेल से प्रीत ठाकुर, सतीश ठाकुर, पंकज ठाकुर, नवीन और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे।
