पटाखे चलाकर, हल्वा व लड्डू बांटकर मनाया राम मंदिर शिलान्यास का जश्न
( words)
भगवान राम की नगरी अयोध्या में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राम मंदिर का शिलान्यास के जाने से उत्साहित राम भक्तों द्वारा बुधवार को ग्राम सुधार सभा बेटड के सदस्यों व उपतहसील दाड़लाघाट के साथ लगते क्षेत्रों में पटाखे चलाकर, हल्वा व लड्डू बांटकर जश्न मनाया गया। इस दौरान ग्राम सभा सुधार बेटड के सदस्यों ने मैन गेट अम्बुजा,ट्रक यार्ड में हलवा बांटकर तथा जय श्री राम के नारे लगाए गए। इस अवसर पर अनूप शर्मा, मदन शर्मा, हरीश शर्मा, दिनेश शर्मा, अमित, मनोज सहित स्थानीय ग्रामीण शामिल रहे।
