आशीर्वाद मेगा मार्ट में जनता को सभी वस्तुएं सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाई जाएंगी
जनता को सभी वस्तुएं सस्ती दरों पर देने के लिए शहर में आशीर्वाद मेगा मार्ट का शुभारंभ किया गया। आशीर्वाद मेगा मार्ट के प्रबंधक सुरेंद्र सोनी की माता शंकरी देवी द्वारा आशीर्वाद मेगा मार्ट का शुभारंभ किया गया जबकि माता सुंदरी देवी हमीरपुर ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। गौर रहे कि जनता को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं देने के लिए डियारा सेक्टर बस स्टैंड लक्ष्मी नारायण मंदिर बिलासपुर के नजदीक आशीर्वाद मेगा मार्ट का शुभारंभ किया गया है।
आशीर्वाद मेगा मार्ट एवं अभी मेंडी लिंक( अभी हेल्थ केयर) के मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेंद्र सोनी ने बताया कि आशीर्वाद मेगा मार्ट मैं जनता को सभी वस्तुएं सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाई जाएगी। एक ही छत के नीचे रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली चीजें आशीर्वाद मेगा मार्ट में जनता को उपलब्ध करवाई जाएगी। सभी गणमान्य व्यक्तियों को माता वैष्णो देवी जी का स्मृति चिन्ह दिया गया।
इस मौके पर शहर के प्रमुख समाजसेवी सरदार प्रताप सिंह भल्ला, ओपी मेहता, सुशील पुंडीर, सोहनलाल एस एल महाजन, धर्मपाल शर्मा इंजीनियर पंडित सत्यदेव शर्मा, ईशान अख्तर, रेखा बिष्ट, निर्मला राजपूत सरोज सरीन, आर के टंडन, स्वतंत्रता सेनानी प्रेम लता शास्त्री, अशोक कुमार, शारदा, एमके मल्होत्रा इत्यादि समाजसेवी एवं प्रमुख व्यवसायी मौजूद रहे।
