महिला मंडल करोली ने छेड़ा सफाई अभियान
अयोध्या नगरी में हिंदुओं के आराध्यदेव प्रभु श्रीराम जी के मन्दिर निर्माण का कार्य शुरू होने पर देश भर में खुशी का माहौल है। लोग कहीं पटाखे चलाकर अपनी खुशी प्रकट कर रहे है तो कहीं भजन कीर्तन कर भक्तिमय माहौल में खुशी मना रहे है।
उपमंडल की ग्राम पंचायत बलेरा के महिला मंडल करोली की सभी महिलाओं ने महिला मंडल प्रधान वनिता महाजन के नेतृत्व में सफाई अभियान छेड़ा। महिलाओं ने वैश्विक महामारी कोरोना के चलते शारिरिक दूरी के नियमो का भी पालन किया। सभी महिलाओं ने इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय बलेरा के खेल प्रांगण में सफाई की और वहां उगी घास काट कर प्रांगण को साफ किया। इस दौरान सभी महिलाओं ने विद्यालय की पानी की टँकीयों को भी साफ किया। विद्यालय के आसपास उगी सभी कंटीली झाड़ियों को भी काटकर साफ किया। इस दौरान इस कार्य मे स्थानीय विद्यालय के अध्यापक राकेश शर्मा, स्थानीय ग्राम पंचायत उप प्रधान जीतराम ठाकुर और राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ोग के मुख्याध्यापक चैतराम ने भी अपना विशेष योगदान दिया। इस सफाई अभियान में रोशनी देवी, मंजू, शकुंतला, रीता और सुमन सहित सभी महिलाओं ने अपना सहयोग दिया।
