सोलन से दिनेश दत्त शर्मा बने हिमाचल राज्य ऑटो रिक्शा फेडरेशन के अध्यक्ष
हिमाचल राज्य ऑटो रिक्शा फेडरेशन के पदाधिकारियों का चयन वीरवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। यह कार्यकारिणी प्रदेश की सभी ऑटो यूनियन ने सर्वसम्मति से चयन की है। इस कार्यकारिणी का कार्यकाल 2 वर्षों का होगा। अभी तक ऑटो यूनियन की इस तरह की कार्यकारिणी का गठन नहीं हुआ था। इस कार्यकारिणी के गठन से सभी यूनियनों में भारी उत्साह है।
उनका कहना है की अब उनकी सभी समस्याओं का समाधान प्रदेश स्तर पर होगा।
सोलन से दिनेश दत्त शर्मा को सर्व सहमति से प्रदेशाध्यक्ष चुना गया व मोहनलाल को मुख्य संगठन सचिव, वेद प्रकाश को संगठन सचिव की जिम्मेदारी मिली। इन नियुक्तियों को लेकर सोलन ऑटो यूनियन में भरी उत्साह है। नवनयुक्त पदाधिकारियों ने इन नियुक्तिओं के लिए सभी यूनियनों का आभार व्यक्त किया है व कहा है की वह पूरी कर्तव्यनिष्ठा से अपने पदों की जिम्मेदारी निभाएंगे।
