भारी बारिश ने की फसल बर्बाद, किसानों ने खटखटाया सरकार का दरवाजा
ब्लॉक कुनिहार पंचायत समिति के पूर्व उपाध्यक्ष व पंचायत दाड़लाघाट के बीडीसी सदस्य जगदीश ठाकुर ने कहा है कि बुधवार को भारी बारिश और तूफान के कारण किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई, जिसके कारण किसानों की मक्की की फसल, टमाटर की फसल, गोभी, मकान, डंगे, मवेशी खाना इत्यादि का भारी नुकसान हुआ है। दाड़लाघाट पंचायत के कई गांव व साथ लगती कई पंचायतों में इस बार बारिश व तूफान से फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
जगदीश ठाकुर ने कहा कि किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा मिलना चाहिए। किसानों ने बीज, खाद के अलावा कड़ी मेहनत करके खर्च किया है। तथा कहा की मुख्यमंत्री व जिलाधीश सोलन व एसडीएम अर्की से गुजारिश कि है कि इस नुकसान का आंकलन करके किसानों की आर्थिक मदद की जाए व बैंकों से किसानों ने जो भी ऋण केसीसी स्कीम के तहत फसल व दवाइयों हेतु लिए हैं, उसे सरकार तुरंत माफ करें ताकि किसानों को राहत मिल सके। जगदीश ठाकुर ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से पहले ही काफी अधिक नुकसान हो चुका है अब जो बचा था उसका भी नुकसान होने से किसानों पर संकट आ गया है।
