पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने किया बिजली के ट्रांसफार्म का शुभारंभ
नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवाग्राम में सोड़ी गुजरा गांव में बिजली के नए ट्रांसफार्म को लगा कर शुभारमभ किया। इसके अलावा उन्होंने पंचायत में स्वीकृत करवाए गए कार्यों का निरीक्षण किया। ठाकुर ने कहा कि इस ट्रांसफार्म के लगाने से लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। मौजूद जनता ने इस कार्य को करवाने के लिए केएल ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया और तहेदिल से धन्यवाद किया।
उन्होंने बताया कि आज बिजली के नए ट्रांसफार्म को लगा कर बिजली की किल्लत को दूर किया गया और बिजली की आपूर्ति चालू कर दी गई है। इसके लगने से दो पंचायतों नवाग्राम और भोगपुर पंचायत की कई गांवों की जनता को अब किसी प्रकार की कोई बिजली की समस्या नहीं होगी।
लोगों ने बताया कि ये हमारी बहुत पुरानी समस्या थी जिसका अब हल कर दिया गया है।
केएल ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि जनता की बहुत पुरानी इस समस्या का आज समाधान कर दिया गया है जिससे लोगों को इसका लाभ मिलेगा उन्होंने बताया कि यहां पर दोनों पंचायतों में पांच, पांच टू वैल लगा दिए गए हैं जिनको जल्द से जल्द चालू कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 1 करोड़ 60 लाख की एक पीने के पानी की स्कीम बनाई जा रही जिसके दो टू वैल एक चिडिवाला, और एक भांगला में लगाए जाएंगे जिससे कि चिडीवाला, भोगपुर, भांगला और पलांट, नसराली, आदि गांवों को पीने के पानी का बहुत लाभ होगा। इस ट्रांसफार्म को लगने से यहां लगे सिंचाई के कई वोर वैल लगे है और आटे की चक्की भी लगी है जिसको इस ट्रांसफार्म लगने से बहुत लाभ होगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को समय समय पर निर्देश दिए जाते हैं ताकि जनता के कार्य को जल्दी से जल्दी हल किया जाए। उन्होंने बताया कि इन दोनों पंचायतों की गलियों और सड़कों की 75% समस्याओं को पूरा कर दिया गया है और बाकी बचे हुए कार्यों को भी जल्दी से जल्दी समाधान कर दिया जाएगा और बिजली पानी सड़ कों की समस्याओं को भी जल्दी से जल्दी समाधान किया जा रहा है।
ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के यजस्वी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आशीर्वाद से नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास हो रहा है प्रदेश मे केन्द्र सरकार द्वारा और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाएं जनता के लिए लाभकारी सिद्ध हुई है उन्होंने बताया कि भिन्न भिन्न योजनाओं का जनता लाभ उठा रही है ओर राज्य ओर केन्द्र सरकार द्वारा समय समय पर योजनाएं शुरू की जाती है।
केएल ठाकुर ने कहा की इस कार्य को करवाने के लिए लोगों ने अपनी इस मांग को उनके समक्ष रखा और जनता के लिए धन उपलब्ध करवा कर इसके कार्य को शुरू करवा दिया गया है। अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए हैं कि जनता के अन्य कार्य को जल्दी से जल्दी किया जाए ओर कार्य की क्वाल्टी भी अच्छी होनी चाहिए ताकि लोगों को सही सुविधा मिल सके।
इस मौके पर ठेकेदार मोहित शर्मा, हकीम दीन, नरेन्द्रपाल शर्मा, सुरजीत सिंह जिता, राम लोक, सितार मोहमद, राम चंद ठाकुर, राजिंदर सिंह गुरीवाल, चौधरी बालक राम, हनी शर्मा, प्यारे लाल, हरदेव सिंह, दाता राम, शिव कुमार शर्मा, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
