के एल ठाकुर ने किया निर्माण कार्यों का शुभारंभ
नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत किरपालपुर की न्यू किरपाल पुर कलोनी में पुलिया और गांव मैसी प्लासी में एक पक्के नाले को बनाने के निर्माण कार्य की पूजा अर्चना की और कार्य शुरू करने का शुभारंभ किया और उन्होंने बताया कि ये जनता की बहुत पुरानी डिमांड थी। इन दोनों कार्यों के निर्माण से जनता को बहुत लाभ होगा उन्होंने कहा कि लोगों की डिमांड के अनुसार न्यू कीरपाल पुर कलॉनी में गलियों और पानी की समस्या का भी जल्दी से जल्दी समाधान कर दिया जाएगा और इस नाले को बनाने के लिए बहुत ज्यादा खर्च आएगा।
जनता की मांग के अनुसार 20 लाख रुपए और देने की भी घोषणा की गई, इस नाले को बनाने से किरपाल पुर और मैसी प्लासी आदि अन्य गांव को भी इसका लाभ होगा। इस नाले को बनाने के साथ ही एक तरफ सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा और इस नाले को सरसे में मिलाया जाएगा। नाले के दोनों तरफ पक्की दीवारे लगा कर जनता की जमीन को भूमि कटाव से भी बचाया जाएगा जिससे कि जनता को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। उन्होंने बताया कि इस पंचायत में गलियों और पानी, बिजली, सड़कों के 75%कार्य पूर्ण कर दिए हैं, और डाडी कनिया एससी बस्ती से खेड़ा के लिए बड़े पुल के निर्माण का भी जल्दी ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा उन्होंने पंचायत में स्वीकृत करवाए गए कार्यों का निरीक्षण किया। ठाकुर ने कहा कि इन दोनों कार्यों के निर्माण से लोगो को बहुत लाभ मिलेगा। मौजूद जनता ने इन कार्यों को करवाने के लिए के एल ठाकुर का तहे दिल से धन्यवाद किया।
मौजूद जनता ने बताया कि ये हमारी बहुत पुरानी समस्या थी जिसका हल कर दिया गया है। के एल ठाकुर ने संबोधन में कहा कि जनता की बहुत पुरानी इस समस्या का आज समाधान कर दिया गया है, तथा उन्होंने कहा कि अधिकारियो और कर्मचारियों को समय-समय पर निर्देश दिए जाते हैं ताकि जनता के कार्य को जल्दी से जल्दी हल किया जाए।
ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के यजस्वी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आशीर्वाद से नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश मे केंद्र सरकार द्वारा और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाएं जनता के लिए लाभकारी सिद्ध हुई है। उन्होंने बताया कि भिन्न-भिन्न योजनाओं का जनता लाभ उठा रही है और राज्य ओर केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर योजनाएं शुरू की जाती है।
इस मौके पर ठेकेदार संजीव कुमार, प्रधान गुरप्रताप सिंह, उप प्रधान कमल धीमान, बीडीसी के चेयरमैन गुरबक्स चौधरी, पूर्व प्रधान धनी राम, दीवान चंद, राम आसरा गुरबक्स चौधरी डाडी, सतीश कुमार, मुकेश कुमार, जोगिंदर सिंह, पम्मी डाडी, रूप चंद, रणजीत सिंह, बलविंदर सिंह चौधरी देव राज, पूर्व प्रधान दतोवाल रविन्द्र कुमार, व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
