दाड़लाघाट में कार हादसा, एक व्यक्ति की मौत
( words)
दाड़लाघाट के शालाघाट से एक दुखद घटना सामने आई है। शालाघाट के समीप गलोत मार्ग पर आल्टो कार के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति का नाम कुलदीप सिंह, पुत्र सूरत राम, गांव समोती तहसील अर्की जिला सोलन, उम्र 42 वर्षबताई जा रही है।
पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत शालाघाट के समीप गलोत मार्ग पर आल्टो कार के सड़क से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार आल्टो कार नम्बर एचपी-58-0462 शादी में समोग गावँ जा रहा था, अचानक कार गांव गादा के समीप लगभग 60 मीटर नीचे गिर गई। जिसमें कुलदीप सिंह की मौका पर ही मृत्यु हो गई। जिसका पोस्टमार्टम अर्की अस्पताल में करवाया जा रहा है। तथा मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने मामले कि पुष्टि की है।
