नगर सुधार समिति ने खाद्य मंत्री राजेंद्र गर्ग को किया सम्मानित
बिलासपुर नगर सुधार समिति का एक प्रतिनिधिमण्डल समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुवाई में घुमारवीं के विधायक व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग से घुमारवीं के निहारी स्थान पर मिला तथा उन्हें मंत्री बनने पर सम्मानित किया व बधाई भी दी।
इस अवसर पर समिति के प्रधान दिनेश कुमार ने कहा कि राजेन्द्र गर्ग विधायक बनने से पहले से ही सामाजिक कार्याें में बढ़-चढ़ कर अपनी भूमिका निभाते रहे हैं तथा जरूरतमंदों की सहायता करते चले आ रहे हैं। विधायक बनने के बाद उन्होंने अपनी सामाजिक सेवा का दायरा बढ़ा दिया तथा घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से लेकर बिलासपुर में हर जगह अपनी सामाजिक सेवा की छाप छोड़ी है। उन्होंने गर्ग को मंत्री पद देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर नगर सुधार समिति के महामंत्री राजेन्द्र गौतम, प्रेस सचिव तनुज सोनी, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष संजीव ढिल्लों, रोशन लाल, लाल सिंह चैहान, धनीराम सौंखला, धर्मपाल व नसीम सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
