तेज रफ़्तार पिकअप ने उड़ाया पुलिस बेरिकेट, एक पुलिस कर्मी घायल
( words)
सोमवार सुबह 5 बजे के करीब एक पिकअप जिसका नम्बर HR-66-B-5533 है जो कि ओवर स्पीड मे जोघों की तरफ से आ रही थी और सोबन माजरा (पंजैहरा) में आकर पुलिस के बेरिकेट को उड़ाते हुए सीधी दुकानों मे जा घुसी। इस दुर्घटना में दुकानों के नुकसान के साथ-साथ वहाँ पर ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कर्मचारी भी बुरी तरह जख्मी हो गया जिसे तुरन्त नालागढ़ अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
