जय तेवनी महादेव के महिलामंडल ने रोपे पौधे
खंड करसोग की तेवन पंचायत के महिला मंडल तेवनी महादेव एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने वुधवार को अपने गांव में कइ जगह पर खाली रकवे में पौधे रोपित किए गए। व गाव के आसपास साफ सफाई भी की। महिलामंडल की सचिव चंम्पा देवी ने जानकारी देते हुए वताया कि यहाँ कि महिलाओं ने अपने गांव तथा लोगों को पर्यावरण के बारे में एक संदेश दिया है कि पौधें लगाने से हमारा पर्यावरण सुरक्षित व प्रदूषण रहित हो सकता है। इसके लिए हम सभी लोगों को पर्यावरण सरक्षण के प्रति जागरूक होना होगा। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सभी को अपने घरों के आस-पास हर बर्ष पौधे रौपित करने चाहिए। बेटी जन्मदिन पर भी पौधरोपण करना चाहिए।यदि हम समय रहते अपने पर्यावरण को सुरक्षित करेंगे तभी हमारी आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण लाभ हो पाएगा। यदि हम सभी लोग वनों को केवल काटते ही रहे तो इससे हमारी आॅजोन परत क्षतिग्रस्त हो जाएगी और हमें पराबैंगनी किरणों का सामना करना पड़ेगा। ऑजोन परत के सुरक्षा कवच से हमारा वातावरण भी साफ और शुद्ध रहता है। मानव के प्रगतिशील परिवर्तन के कारण वनों का लगातार कटान तथा मृदा अपर्द्न हो रहा है।
यदि यही स्थिति रही तो हमें बाढ़, भूकंप तथा आपदा का सामना करना पड़ेगा तथा पीने के पानी की कमी भी होगी। हमें अपने घरों के आसपास ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करना चाहिए जिससे शुद्ध हवा, शुद्ध पानी तथा शुद्ध वस्तुएं प्राप्त हो सके। अपने जंगलों को आग से भी बचाना होगा क्योंकि आग लगने के खतरे के कारण बहुत से जंगल हमारे नष्ट हो चुके हैं।