शहीद रोशन क्लब पपलोल ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
शहीद रोशन क्लब पपलोल द्वारा शहीद स्मारक में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पहले ध्वजारोहण किया गया और उसके पश्चात सेवानिवृत सैनिकों को समानित किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि रहे समाजसेवी एवं पेशे से अधिवक्ता नीरज भारद्वाज जी ने भारतीय ध्वज फहरा कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
नीरज भारद्वाज ने कहा कि आज की तारीख में भगत सिंह सभी को चाहिए परन्तु अपने बेटे को कोई भी भगत सिंह नही बनाना चाहता। उन्होंने कहा कि हमे भारत के सैनिकों से प्रेरणा लेनी चाहिये और कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय सेना के जवानों को भी उनकी सेवा भाव के लिए धन्यवाद किया। कार्यक्रम में भारत माता के सपूत मदन ठाकुर, हरि दत्त शर्मा, अजय, राकेश, बलबीर, सागर चंद, अनिल को समानित किया गया।
इस मौके पर शहीद रोशन लाल के पिता मोहन सिंह के साथ साथ विनीत रत्न, सिरी राम, हरनाम ठाकुर, हर्ष, राहुल, रामलाल, नंदलाल सहित महिला मंडल पपलोल के सदस्य मौजूद रहे। क्लब के निदेशक अरुण ठाकुर ने युवाओं में देश भावना भरने के लिए मुख्यातिथि का धन्यवाद किया।
