बिलासपुर शहर के वार्ड नंबर आठ में मची पानी की त्राहि त्राहि
बिलासपुर शहर के वार्ड नंबर आठ में इन दिनों की पानी त्राहि मची हुई है,जहाँ लोगों को एक बाल्टी भी पानी नसीब नहीं हो रहा । हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग अब पैसा खर्च करके पानी के टैंकर मंगवा रहे है। यहां पर पानी न आने की शिकायत आईपीएच विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन इस पानी की समस्या को दूर करने के लिए कोई भी अधिकारी व कर्मचारी यहां पर नहीं आया है। इस तरह बरती जा रही लापरवाही के चलते आईपीएच अधिकारियों पर सवालिया निशान खड़े हो रहे है। समस्या यह भी है कि जो थोड़ा पानी सुभे के समय आ रहा है उसमें भी कुछ लोग मोटर चला कर पानी कि चोरी कर रहे हैं जिसके चलते यहां पर लोगों को अब भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस पानी की समस्या को यहाँ के लोग दो सप्ताह से झेल रहे हैं , जिसके कारण अब उनके यहां पर रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं । यहां के लोगों ने आईपीएच विभाग से मांग की है कि इस पानी की समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाए, वहीं, उन्होंने विभाग को चेतावनी भी दी है कि अगर इस समस्या को दूर नहीं किया गया तो लोग सड़कों पर उतर कर खाली बरतनों के साथ प्रदर्शन करने से भी परहेज नहीं करेंगे।
ग़ौरतलब है कि बिलासपुर आईपीएच अरविंद वर्मा ने बताया कि अगर ऐसी समस्या आ रही है तो यहां पर विभाग के कर्मचारियों को भेजा जाएगा। उनके ध्यान में यह मामला आया हुआ है, जल्द ही यहां पर पानी की समस्या का हल कर दिया जाएगा।
