बच्चा रो- रो कर अपने मां- बाप के पास जाने की कर रहा ज़िद
( words)
ज़िला सिरमौर के नाहन में करीब 4 से 5 साल का मासूम बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ गया है। गनीमत यह रही कि वो पुलिस के हाथों में सुरक्षित है। पुलिस इस बच्चे के परिजनों की जानकारी जुटाने का अथक प्रयास कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बच्चा खुद को पांवटा साहिब के अमरपुर से संबंधित भी बता रहा है। इसके अलावा बच्चा रो- रो कर अपने मां- बाप के पास जाने की ज़िद कर रहा है लेकिन पुलिस के साथ खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। बच्चे ने नीले रंग की शर्ट व डेनिम की निक्कर पहनी है। गले में ताबीज भी है। बच्चा अपने परिवार के बारे में अधिक जानकारी नहीं दे पा रहा।
बच्चे के परिजन व रिश्तेदार कच्चा टैंक पुलिस को मोबाइल नंबर 70188-47947 व 01702-222397 पर संपर्क कर सकते हैं।