शरारती तत्वों द्वारा पहले आंबेडकर फिर बापू की मूर्ति तोड़ने पर भड़की प्रियंका गाँधी
( words)

नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के जालौन में महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़ने वालों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य में संलिप्त लोग इन महापुरुषों की महानता का एक अंश भी हिला-डुला नहीं सकते। दरअसल, जालौन के गांधी इंटर कॉलेज में शुक्रवार सुबह महात्मा गांधी की एक मूर्ति को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया था। प्रियंका ने ट्विटर पर घटना के संबंध में रोष जताते हुए कहा, "कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश में बी.आर. अंबेडकर की मूर्ति को कुछ अज्ञात तत्वों ने तोड़ दिया था। अब जालौन में गांधीजी की मूर्ति को तोड़ दिया गया है."