जिला सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में रोपे 1 हज़ार पौधे
जिला सोलन के विभिन्न क्षेत्रों कोटी, धर्मपुर, कादो, सुल्तानपुर, धरांह, कालाघाट, सोलन, देवठी, सुबाथू,, रडियाणा, रामपुर, चण्डी, गमझून, ग्रौणघाटी, अलोबरा, कन्यारा, बोकरा, बडोरघाटी, कुनिहार, उच्चागांव,मांझू, बावां, बुघार कनैतां, आदि क्षेत्रों में वृक्षारोपण का एक सुपर मेगा प्रोजेक्ट शैक्षिक आगाज, रेडियो मेरी आवाज एवं लिटिल हेल्प द्वारा किया गया। इस प्रोजेक्ट के द्वारा सम्पूर्ण भारत ही नहीं बल्कि विश्व के अनेक देशों में प्रातः 6 से लेकर शाम 6 बजे तक हरित क्रांति लाने एवं अपने पर्यावरण की सुरक्षा हेतु ऑक्सीजन देने वाले उपयोगी पेड़ो जैसे पीपल, नीम, बरगद का वृक्षारोपण किया गया। इन पेड़ों के साथ ही विभिन्न पर्यावरण संरक्षकों ने बिलपत्र, पारिजात, गुड़हल, तथा फलदार वृक्ष जैसे नींबू, संतरा, पपीता, कटहल, अमरूद, गलगल, अनार, आदि पेड़ों का भी वृक्षारोपण किया।
पर्यावरण संरक्षण के कार्य में रमेश ठाकुर जिला परिषद अध्यक्ष सोलन, गौरव शर्मा प्रवक्ता शूलिनी यूनिवर्सिटी, कमल देव केंद्राध्यक्ष क्लस्टर गाईघाट,सुमन पाठ केंद्राध्यक्षा क्लस्टर उच्चागांव, रोशनलाल केंद्राध्यक्ष क्लस्टर गमझून, रवि शर्मा रामपुर यूथ क्लब, दिनेश शर्मा शास्त्री राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोटी, राजेश शर्मा एवं राकेश शर्मा राजकीय माध्यमिक पाठशाला ग्रौणघाटी, अश्वनी शर्मा राजकीय माध्यमिक पाठशाला गमझून, भारती ठाकुर कनिष्ठ बुनियादी शिक्षिका, धरांह यूथ क्लब, बलदेव ठाकुर, गौरी शंकर, आदि ने लगभग 1000 पौधे लगाकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कमल कुमार शर्मा ने कहा कि शैक्षिक आगाज, लिटिल हेल्प, रेडियो मेरी आवाज सभी लोगों से निवेदन करता है कि इस बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पेड़ लगाएं तथा पृथ्वी को हरी-भरी, स्वच्छ एवं सुंदर बनाएं ।
