जिला में विश्व स्तनपान सप्ताह 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा : डाॅ प्रकाश दरोच
( words)
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ प्रकाश दरोच ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में कोरोना महामारी के चलते हुए समुदाय में जागरुकता कार्यक्रम बडे पैमाने पर नहीं किए जा सकते इसलिए महत्वपूर्ण जानकारियां प्रचार-प्रसार के माध्यम से पहुंचकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्तनपान की सही समय पर शुरुआत करके, शिशुओं की मृत्यु व बीमारी की दर को कम करना है। उन्होंने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान स्तनपान से मां और शिशुओं को होने वाले लाभों के बारे में समुदाय को जागरुक करना, मां को स्तनपान के तरीकों की सही जानकारी देना तथा समुदाय में प्रचलित गलत प्रथाओं तथा तरीकों को दूर करना है।
