शत प्रतिशत रहा द एस.वी.एन स्कूल का 10वीं कक्षा का रिजल्ट
सीबीएसई द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में द एसवीएन स्कूल बडोर घाटी कुनिहार के छात्र छात्राओं ने अव्वल स्थान हासिल किया है। सीबीएसई द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कुनिहार के एकमात्र सीबीएससी स्कूल द एसवीएन स्कूल बडोर घाटी में ऑल इंडिया लेवल की वार्षिक परीक्षा में न केवल शत प्रतिशत परिणाम दिया बल्कि स्कूल के छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर इलाके का नाम रोशन किया।
स्कूल के 21 विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षा दी जिसमें 21 के 21 छात्र- छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में अपनी परीक्षा पास की। जिसमें सर्वाधिक सृष्टि चौहान ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि मन्नत पाल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया व साक्षी कौशल ने 83प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वही आरुषि कालिया ने 82.4 प्रतिशत अंक लेकर चौथा स्थान तथा विशाल वर्मा ने81. 2 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में पांचवां स्थान हासिल कर स्कूल का नाम चमकाया।
परीक्षा परिणामों में छात्र छात्राओं ने गणित,हिंदी व अंगेजी में अधिकतम 97,96,96अंक हासिल किए।
वही सृष्टि चौहान ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व एसबीएन परिवार को दिया। वही विद्यालय में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही छात्राओं को विद्यालय में बुलाकर सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर स्कूल के चेयर मैन टीसी गर्ग, निदेशक लुपिन गर्ग ने बच्चों व उनके अभिभावकों और स्कूल के कर्मठ अध्यापकों को अपनी ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी।वही प्रधानाचार्या उमा शर्मा ने बेहतरीन परीक्षा परिणाम हासिल करने पर छात्र छात्राओं को आशीर्वाद व भविष्य में भी इसी तरह आगे बढ़ने की प्रेरणा दी व उन्होंने सभी बच्चों व अभिभावकों से आग्रह किया कि जहां तक हो सके अपने घरों में ही रहे। घर से बाहर तभी निकले जब कोई आवश्यक कार्य हो घर में रहकर ही सुरक्षित रहें। इस मौके पर पद्मनाभम, गुरप्रीत सिंह बाजवा, सुनीता, सीता, निशा, सांगवा, मुकेश कुमार, संजीव चौहान आदि मौजूद रहे।
