वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में 10वीं से 12 वीं की नियमित कक्षाएं शुरू
( words)
कोविड की दूसरी लहर के बाद 2 अगस्त से सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार स्कुल खुल गए है। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के दसवीं से 12वीं तक के छात्र सरकार व विभाग के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए स्कूल पहुंचे। विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर ने बताया कि विद्यालय को खोलने से पहले पूरी तरह से सैनीटाईज़ किया गया था। विद्यालय में दसवीं, 11वीं व 12 वीं की नियमित कक्षाएं शुरू कर दी गई है। विद्यालय पहुंचे बच्चो की थर्मल स्क्रीनिंग करने के पश्चात कक्षाओं में सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए बैठाया गया। इस दौरान सभी बच्चों को मास्क पहनना व सेनेटाइजर को भी साथ रखने की हिदायत दी गई।
