कुनिहार: रिंवी के युवाओं ने गांव में किया पौधारोपण, लगाए 101 पौधे
( words)
कुनिहार के समीप गाँव रिंवी के युवाओं ने रिंवी सड़क मार्ग के साथ 101 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। रिंवी के युवाओं ने सभी से पौधे लगाने की अपील की। गांव के युवा मनु भारद्वाज ने बताया कि गांव के युवाओं ने इकठ्ठे होकर सड़क के दोनों ओर जामुन, आम, संतरा, मौसमि, कीनू, निम्बू, भेड़ा, आंवला, करयाली, अरड आदि के 101 छायादार व फलदार पौधे लगाए। साथ ही उन्होंने इन पौधे की समय-समय पर देखरेख कर इनकी सुरक्षा का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर दिवेश, मनु ,वानु,अखिल, सोनू, साहिल, परीक्षित, कमल, सुभाष, बृजेश व संदीप आदि मौजूद रहे। इन सभी युवाओं ने पौधारोपण में अपना सहयोग दिया।
