जिला में अब तक 119 लोगों ने पाई कोरोना से निजात : डाॅ. प्रकाश दरोच
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ प्रकाश दरोच ने बताया कि जिला से अब तक 8252 लोगों के सैंपल कोविड-19 के लिए लैब जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए, उनमें से 8033 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं और 181 की रिपार्ट अभी तक पाॅजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि 40 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि 119 लोग अभी तक कोरोना से निजात पा चुके हैं और 62 का इलाज चल रहा है।उन्होंने बताया कि अभी भी बाहर से लोग अपने-अपने घर आ रहें हैं, सभी की बार्डर पर स्वास्थ्य जांच की जा रही है और सरकार के आदेशानुसार जो लोग हाई-लोड क्षेत्र से आ रहे हैं उन्हें इन्स्टीचयूशनल क्वारनटाईन में रखा जा रहा है और 5 से 7 दिनों के अन्दर उनका कोरोना टैस्ट किया जा रहा है और नेगेटिव आने पर ही उन्हें होम क्वारनटाईन में भेजा जा रहा है, और अन्य को डाॅक्टर की अनुमति के अनुसार उनका क्वारनटाईन किया जा रहा है।
उन्होंने दिशा निर्देश देते हुए बताया कि जो व्यक्ति होम क्वारंटाईन में है,वे हवादार एक कमरे में रहें जिसमें कि पृथक शौचालय साथ हो को प्राथमिकता दी गई है। अगर उसी कमरे में कोई दूसरा परिवार का सदस्य ठहरा हो तो वह आपस में कम से कम एक मीटर की दूरी अवश्य बनाए रखें। घर के भीतर बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं, बच्चों व सह बीमारी वाले व्यक्ति दूर रहें। घर में केवल अपने कमरे तक ही सीमित रहें। किसी भी स्थिति में सामाजिक, धार्मिक, शादी व शोक मनाने इत्यादि जगहों पर न जाएं। उसे हमेशा सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों का पालन करना चाहिए अपने हाथों को हमेशा साबुन, पानी से अच्छी तरह धोएं या अल्कोहल युक्त सेनेटाइजर का उपयोग करें।
