आनी: नित्थर में 12 सितम्बर को आयोजित होगा जनमंच
आनी उपमंडल के रावमापा नित्थर में 12 सितम्बर को जन मंच आयोजित होगा। जल शक्ति, बागवानी तथा राजस्व मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि जन मंच कार्यक्रम आनी उपमंडल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नित्थर में 12 सितम्बर, 2021 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा जिसमें जल शक्ति, बागवानी तथा राजस्व मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे तथा जिला प्रशासन व विभिन्न विभागों के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुनेंगे तथा उनका मौके पर निपटारा करेंगे।
उन्होंने कहा कि जन मंच कार्यक्रम के लिए 7 ग्राम पंचायतों नित्थर, देहरा, लोैट, शिल्ली, घाटू, पलेही तथा कुठेड़ को शामिल किया गया है। जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर जनमंच के दिन 12 सितम्बर, 2021 को इन ग्राम पंचायतों के लोगों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को सेनंगे तथा उनका मौके पर हल करेंगे। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को उपरोक्त ग्राम पंचाततों में अपने-2 विभाग से सम्बंधित चल रहे विकास कार्यों तथा जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्री जन मंच मंच गतिविधियां शुरू करने के निर्देश दिए ताकि प्रीे जन मंच के दौरान ही लोगों की अधिक से अधिक समस्याओं का निपटारा किया जा सके। उपरोक्त पंचायतों में विभिन्न विभागों के माध्यम से प्री जन मंच गतिविधियां 11 सितम्बर तक चलाई जाएंगी।