चुनाव ड्यूटी से लापता संजीव कुमार का नहीं लगा अभी तक कोई सुराग, 12 नवंबर की सुबह हुए थे लापता
जयसिंहपुर उपमंडल के तहत आशापुरी मतदान केंद्र में विधानसभा चुनाव ड्यूटी के दौरान 12 नवंबर की सुबह से लापता कर्मचारी संजीव कुमार का 12 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि प्रशासन और पुलिस के अलावा एसडीआरएफ की टीम ने क्षेत्र का चप्पा-चप्पा छान मारा है। इसके अलावा ड्रोन का भी इस्तेमाल हो चुका है, लेकिन सफलता अभी तक नहीं मिल पाई है। लापता कर्मचारी रौंखर निवासी संजीव कुमार के स्वजन के साथ ग्रामीणों में कई सवाल खड़े किए हैं। अब रौंखर के लोग अपने स्तर पर संजीव कुमार की तलाश में जुटे हैं। 23 नवंबर को भी टीमों ने उपमंडल के हारसीपत्तन से लेकर आलमपुर तक ब्यास किनारे चप्पा-चप्पा छाना है। बुधवार को एसडीआरएफ के जवानों ने दोबारा आशापुरी से लेकर रोपडी सड़क की तरफ के जंगल में सर्च अभियान जारी है पर संजीव कुमार का अभी कोई भी सुराख नहीं लगा। अब कही न कही प्रशासन पर भी पर भी कई सवाल खड़े हो रहे है।
