भाजपा युवा मोर्चा कसौली ने रखा 1500-2000 पौधे लगाने का लक्ष्य
भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधा रोपण का कार्यक्रम सुबाथू के रविदास पूरा गांव में किया गया। इस कार्यक्रम में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा लगभग 100 पौधे लगाए गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा 24 जुलाई से 31 जुलाई 2020 तक पौधा रोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमे भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा लगभग 1500-2000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा कसौली मंडल के महामंत्री विनोद मारवाह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील गर्ग, सुबाथू भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिनेश शर्मा उपस्थित रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल का पौधा रोपण का कार्यक्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल के अध्यक्ष वरुण शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल के उपाध्यक्ष हेमंत जुनेजा, मीडिया प्रभारी सचिव शिव कल्याण, कैलाश, कमल थापा व अंकुर, भावेश, अरुण कुमार, चेतन, रोहन, मोहन बंगा, पीयूष, चमन भाटिया, अनिल, रूपेंद्र गुरुंग सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
