फीस वृद्धि को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नौणी विश्वविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान शुरू
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नौणी इकाई द्वारा विश्विद्यालय में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। जानकारी देते हुए विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश शर्मा ने बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार छात्र हितों के मुद्दों को विभिन्न माध्यमों से प्रशासन के समक्ष रखता है। उन्होंने कहा की कोरोना के समय भी लगातार छात्रहितों से जुड़े मुद्दों को ईमेल के माध्यम से विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन के समक्ष रखा।नौनी इकाई के इकाई अध्यक्ष विपुल शर्मा ने कहा की हाल ही में लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया के माध्यम से वि.वि के कुलपति जो की पूर्व में बिरसा अग्रीकलचर विश्वविद्यालय के कुलपति चुके हैं जहाँ पर उनके ऊपर अनेक प्रकार के आरोपों को लेकर जांच चल रही है इसी संदर्भ में विद्यार्थी परिषद ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंपा है और जांच की मांग भी की है। विश्वविद्यालय की और मांगो को लेकर भी विद्यार्थी परिषद यह हस्ताक्षर अभियान चला रही है। जिसमें की हमारी प्रमुख मांगे हैं -
1) कोरोना की स्थिति को देखते हुए लगभग 50% फीस कम की जाए।
2) RAWE व BSc लास्ट ईयर के छात्रों से ली जाने वाली ट्यूशन फीस बंद की जाए।
3) वि.वि कुलपति पर लगे अनीयमितताओं के आरोपों की सरकार जांच करें।
4) वि.वि परिसर के रोडों की ख़स्ताहालत को ठीक किया जाए।
5) रिसर्च करने वाले सभी शोधार्थियों को वि.वि कुछ ग्रांट का प्रावधान करे।
6) हॉस्टल में सभी मैस वर्करों की सैलरी का बोझ छात्रों के सिर पर ना डालकर विवि प्रशासन अदा करें।
7) विश्वविद्यालय में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए व जगह जगह पर कूड़ेदान लगायें जाएं।
विद्यार्थी परिषद् मांग करती है इन मांगो को जल्द पूरा किया जाए अन्यथा विद्यार्थी परिषद आंदोलन करने से भी परहेज नहीं करेगा। जिसका जिम्मेवार विश्विद्यालय प्रशासन होगा।
