अर्की में 16 लोंगो को अठाइस दिन के लिए किया क्वारनटाइन
उपमण्डल अर्की में करोना वायरस को लेकर प्रशासन द्वारा सख्ती से नियमो का पालन किया जा रहा है। राहत की बात ये है कि अभी तक इस संक्रमण का कोई भी मामला सामने नही आया और 16 लोंगो को एहतियात के तौर पर अठाइस दिन के लिए क्वारनटाइन किया गया है। जिनमे 12 लोग प्रवासी है। उनके भोजन की व्यवस्था भी की गईं है। बाकी चार लोकल लोग है उन्हें उनके घर मे ही क्वारनटाइन गया है। साथ ही एक संदिग्ध लक्षणयुक्त ड्राइवर का दाड़लाघाट में मामला आया था उसे आइसोलेटिड कर दिया गया है और जिन सात लोगो से वह मिला है उन्हें सात दिन के लिए कुनिहार में क्वाइन्टेन किया गया है। एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि इन लोंगो की हालत सामान्य है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रवासी औऱ जरूरतमन्दो को प्रशासन की ओर से खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है और जगह जगह सेनेटाजेशन करवाई जा रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र मे सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को भी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। एसडीएम विकास शुक्ला ने सभी लोगो से लॉकडाउन का पालन करने का आग्रह किया है।
