दाड़लाघाट में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर दुनकानदार के खिलाफ मामला दर्ज
( words)
पुलिस थाना दाड़लाघाट में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर दुनकानदार के खिलाफ हुआ मामला दर्ज । मिली जानकारी के मुताबिक दाड़लाघाट के अम्बुजा रोड़ पर स्तिथ एक दुकान जिसका आधा शटर खुला हुआ था,जैसे ही दुकान का पूरा शटर खोल कर देखा गया तो दुकान के अन्दर दुकान का मालिक पाया गया। यह दुकान करयाना व दैनिक भोग आदि वस्तुओ की दुकान थी। कर्फ्यू के समय पर दुकान खुली होने पर आईपीसी के तहत धारा 188 के अंतर्गत राकेश कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज किया डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
