दाड़लाघाट महाविद्यालय में कॉलेज विद्यार्थियों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान का आयोजन
( words)
हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण विभाग के सौजन्य से 28 व 29 जून 2021 को कॉलेज विद्यार्थियों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। दाड़लाघाट महाविद्यालय के प्राचार्य जनेश कपूर ने बताया कि खण्ड चिकित्सा अधिकारी अर्की से प्राप्त सूचना के अनुसार 28 व 29 जून 2021 को राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में विशेष टीकाकरण केन्द्र संचालित किया जाएगा। जनेश कपूर ने सभी सम्बंधित विद्यार्थियों व कर्मचारियों से आग्रह किया है कि जिन्हें अभी तक वैक्सीन टीका नहीं लगा है वे सभी महाविद्यालय में पहुंच कर टीका लगवाना सुनिश्चित करें।
