दाड़लाघाट: शास्त्री बेरोजगार संघ ने शिक्षा उपनिदेशक जिला सोलन रोशन जसवाल को सौंपा ज्ञापन
शास्त्री बेरोजगार संघ का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक जिला सोलन रोशन जसवाल से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा उपनिदेशक को ज्ञापन भी सौपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जिला सोलन में शास्त्री बैच वाइज भर्ती का साक्षात्कार 17/18 फरवरी 2021 को लिया गया था। लेकिन 5 महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक शिक्षा विभाग द्वारा परिणाम घोषित नहीं किया गया। बेरोजगार संघ के सदस्यों ने कहा कि अगर जल्द परिणाम घोषित नहीं किया गया तो मजबूर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा,जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी हिमाचल प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग की होगी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मदन शर्मा,जिला अध्यक्ष मनोहर शर्मा, राहुल, शुभम, अंकुश, दिलीप, राकेश नड्डा उपस्थित रहे।
