कुनिहार : कोठी पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में वर्चुअल माध्यम से लोगो को सुभाष पालेकर जैविक खेती के लिए किया गया जागरूक
( words)
बुधवार को भारत सरकार के कृषि मन्त्रालय द्वारा विभिन्न पंचायतों में सुभाष पालेकर जैविक खेती बारे वर्चुअल माध्यम से जानकारी दी गई जिसमें किसानों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया व जैविक खेती बारे विभिन्न जानकारियां हासिल की। विकासखण्ड खण्ड कुनिहार की कोठी पँचायत के गाँव शाकली व कुनिहार के नजदीक जाबल झमरोट पँचायत में प्रधान सीमा सहगल के नेतृत्व में किसानों ने एक जगह इकटठे होकर वर्चुअल माध्यम से मानव जीवन पर जैविक खेती के लाभ व रासायनिक खेती के नुकसान बारे विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी हासिल की। प्रधान सीमा सहगल ने उपस्थित सभी किसानों को रासायनिक खेती छोड़कर जैविक खेती करने बारे प्रेरित किया।
