सोलन : उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में इप्सिता थापा ने हासिल किया प्रथम स्थान
पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू की बाहरवीं कक्षा की छात्रा इप्सिता थापा ने उपनिर्देशक उच्च शिक्षा विभाग सोलन द्वारा आयोजित काँगड़ा भूकंप के उपलक्ष पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले भर में पाइन ग्रोव स्कूल का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि प्रदेश के काँगड़ा जिला में 1905 में भयानक भूकंप आया था इस भूकंप के आने से काँगड़ा जिला में तभी मच गयी थी। स्कूल में प्रथम आने के बाद इप्सिता का चयन विभिन निजी, आवासीय और राज्य द्वारा संचालित पब्लिक स्कूल एवं सरकारी के लिए आयोजित प्रतियोगिता के लिए हुआ था, जिसमे इप्सिता ने प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी कलात्मक प्रतिभा के लिए उन्हें 1100 रुपए की नगद राशि पुरुस्कार के रूप में दी गयी है। इप्सिता थापा की इस कामयाबी से उनके माता-पिता और पूरा स्कूल बेहद खुश है।
