पालमपुर : योगी आदित्यनाथ ने जनसंख्या नियंत्रण में महत्वपूर्ण कदम उठा कर किया सराहनीय काम-शांता कुमार
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई का पत्र लिखते हुए कहा है कि असम प्रदेश के बाद उत्तर प्रदेश ने जनसंख्या नियंत्रण में महत्वपूर्ण कदम उठा कर एक सराहनीय काम किया है। उन्होंने कहा कि 2014 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के यथा सम्भव सभी प्रयत्न करने के बाद भी भारत में गरीबी, बेरोजगारी, आर्थिक विशमता बढ़ रही है। इसका एक मात्र कारण बढ़ती जनसंख्या का विस्फोट है। उन्होंने कहा पिछले सात साल में विकास के यथासम्भव प्रयत्नों के बाद भी देश की तस्वीर दुर्भाग्यपूर्ण ही नही शर्मनाक है। एक रिपोर्ट के अनुसार अरब पतियों की दृश्टि से दुनिया में भारत का नाम चैथे नम्बर पर है। परन्तु ग्लोबल हंगर इण्डैक्स रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे गरीब 120 देशों की सूची में भारत नीचे 117 नम्बर पर है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि असम और उत्तरप्रदेश के बाद इस दिशा में बढ़ने वाला तीसरा प्रदेश हिमाचल प्रदेश होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को अपने भाषण में जनसंख्या विस्फोट का ज़िक्र भी किया था।