देहरा में की गई खेल प्रकोष्ठ के संयोजक की नियुक्तियां
भारतीय जनता पार्टी के खेल प्रकोष्ठ ज़िला देहरा के अध्यक्ष अमित राणा द्वारा, ज़िला देहरा के तीनो मंडलों के खेल प्रकोष्ठ के संयोजक की नियुक्तियां की गई। यह सभी नियुक्तियाँ भाजपा के सरकार में मंत्री विक्रम ठाकुर, योजना आयोग उपाध्यक्ष आदरणीय रमेश धवाला, वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री रविंद्र रवि व भाजपा ज़िला अध्यक्ष संजीव शर्मा से परामर्श के बाद की गई। मंडल जसवां की जिम्मेदारी अजय कुमार पुत्र ओम् प्रकाश, मंडल ज्वालामुखी में शुभम कपूर पुत्र विनोद कपूर और मंडल देहरा के खेल प्रकोष्ठ की ज़िम्मेवारी सौरव ठाकुर पुत्र सुरेंद्र ठाकुर को सौंपी गई। यह सभी मंडल स्तर पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ से जुड़ी सभी गतिविधियाँ देखेंगे। पार्टी की ओर से सभी नवनियुक्त सयोंजको को बधाई दी गई।