युवा कांग्रेस देहरा द्वारा राजा वीरभद्र सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, कही ये बात

देहरा युवा कांग्रेस इंटक के अध्यक्ष स्माइल ठाकुर ने आधुनिक हिमाचल निर्माता राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर आयोजित शोक सभा में गहरा शोक व दुःख प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रख कर शोक व्यक्त किया गया। स्माइल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता व 6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर श्रद्धाजंलि दी गई ।स्माइल ठाकुर ने कहा राजा वीरभद्र सिंह हिमाचल की जनता के लिए सदैव प्रेरणा स्त्रोत रहेगें। उनके प्यार और आशीर्वाद को जनता कभी भी जिलों से दूर नही कर सकेगी। इस दुखद घडी में क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं ने राजा वीरभद्र सिंह को अपना प्रेरणा स्त्रोत मानते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का प्रण भी लिया। क्षेत्र की जनता राजा साहब की सदैव त्रीणि रहेगी।