देहरा : स्वर्गीयराजा वीरभद्र सिंह की ज्वालामुखी में कलश यात्रा की समयसारिणी जारी
पूर्व विधायक संजय रत्न ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व मुख्यमंत्री स्व०राजा वीरभद्र सिंह की कलश यात्रा आगामी कल दिनाँक 15 जुलाई को शाम 6:00 बजे भडोली पुल से ज्वालामुखी तक निकाली जाएगी। सभी कांग्रेसजन, आम जनमानस 15 जुलाई को शाम 6:00 बजे भडोली पुल पर एकत्रित होकर कलश यात्रा में शामिल होकर साथ चलेंगे। उसके तत्पश्चात शाम 6:15 अधे दी हट्टीया, 6:30 बजे बसदी चौक, 6:45 बजे अम्ब डिग्री कालेज के पास होती हुई 7:00 बजे ज्वालामुखी शहर में प्रवेश करेगी।उसके बाद 7:15 बजे नगर परिषद टाउन हॉल में "अस्थिकलश "को अंतिम दर्शानों के लिए रखा जायेगा।आगामी दूसरे दिन दिनाँक 16.07.2021 को सुबह से लेकर शाम तक पूरा दिन ज्वालामुखी मंदिर रोड नगर परिषद के टाउन हाल में स्व० राजा वीरभद्र सिंह के "अस्थि कलश" के अंतिम दर्शन कर श्रद्धाँजलि दी जाएगी। जिसमें जवालामुखी विधानसभा क्षेत्र के समस्त आम जनमानस व कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।तीसरे दिन दिनाँक 17.07.2021 को पूर्व मुख्यमंत्री स्व०वीरभद्र सिंह की प्रक्रम प्रभाव की यात्रा 9:00 बजे ज्वालामुखी टाउनहाल से कलेश्वर महादेव पंचतीर्थी के लिए रवाना होगी,और 9:05 बजे दरंग, 9:15 रेंखा,9:25AM सिहोरपाई, 9:35 बलारडू चौ, 9:45 रोहडा चौक, 9:50 घलौर से होते हुए 10:15 कालेश्वर पहुंचेगी और उसके तत्पश्चात 10:30 बजे कलेश्वर महादेव में 'अस्थिकलश विसर्जन' को कलेश्वर महादेव में पूरे विधि विधान से ब्राह्मणों के मंत्रोच्चारण से कलेश्वर व्यास नदी में प्रवाहित किया जाएगा।