किन्नौर : सांगला तहसील में बाढ़ आने बागवानों को हुआ भारी नुकसान
जिला किन्नौर की सांगला तहसील के तहत खरोगला नाले में मंगलवार देर रात बाढ़ आ गई। इससे जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन जलस्तर बढऩे से नाले के आसपास सेब बगीचों को काफी नुकसान पहुंचा है। राजस्व विभाग के अधिकारी नुकसान का आकलन करने के लिए मौके पर रवाना हुए। बुधवार सुबह जलस्तर कम हो गया। लेकिन फिर भी लोगों में भय का माहौल है। प्रशासन ने पर्यटकों व लोगों से नदी-नालों के समीप न जाने की अपील की है।
नाले में जलस्तर बढऩे से करीब आठ बागवानों के सेब के बगीचों को नुकसान पहुंचा है। इससे करीब पांच लाख का नुकसान आंका गया है। गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा नाले में हर वर्ष बाढ़ आने के कारण क्षेत्र के बागवानों को इसके आसपास बगीचे न बनाने की हिदायत दी गई थी लेकिन फिर भी बना दिए। इस कारण बगीचों को नुकसान पहुंचा है।