सोलन : कसौली में अनुसूचित जाति मोर्चे की कार्यसमिति का हुआ आयोजन
भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कसौली में आयोजित भाजपा हिमाचल प्रदेश की अनुसूचित जाति मोर्चे की प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यसमिति को सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को कांग्रेस ने भारत रतन नहीं दिया वह नहीं चाहते थे की डॉक्टर अंबेडकर को भारत रतन मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने समाज को अलग करने का जो बीज डाला है उसे नष्ट करने का बड़ा प्रयास भाजपा द्वारा किया गया, 70 सालों में समाज को तोड़ने के अनेकों प्रयास हुए पर जोड़ने का प्रयास भाजपा द्वारा किया गया। हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 17 विधानसभा सीटें हैं जिसमें से 13 पर भाजपा का कब्जा है और आने वाले 2022 के चुनाव में 17 की 17 सीटों पर भाजपा की जीत होंगी।
कांग्रेस ने केवल वोट बैंक आधारित राजनीति की है पर भाजपा ने ऐसा नहीं किया सामाजिक समरसता को लेकर भाजपा ने अनेकों कदम उठाए हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप को अनुसूचित जाति वर्ग से बनाया है, भाजपा ने इस वर्ग का हमेशा मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार ने अनेकों जनकल्याण की योजनाएं हिमाचल प्रदेश में शुरू की है। हम सम्मान के साथ सर उठाकर वोट मांगने जा सकते हैं।
