दाड़लाघाट के गांव शावग में चलाई जा रही जलागम परियोजना
( words)
अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन व नावार्ड शिमला के सहयोग से गांव शावग में चलाई जा रही जलागम परियोजना के अंर्तगत गांव शावग में पौधरोपण कार्यक्रम के अंर्तगत देवदार के 700 पौधे वितरित किए गए। जलागम समिति की प्रधान रीमा देवी ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम के अंर्तगत इस वर्ष 2000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने बताया कि विभिन्न जलागम परियोजनाओं के अंर्तगत इस वर्ष करीब 10000 पौधे लगाए जाएंगे।
