दाड़लाघाट: वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
( words)
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने कारगिल विजय दिवस पर कई रचनात्मक गतिविधियों के द्वारा समाज को जागरूक किया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। हिमानी भगत ने शहीदों के बलिदान को भावुक कविता के माध्यम लोगों तक पहुंचाया। कार्यक्रम अधिकारी पीसी बट्टू ने सैनिकों के पराक्रम की गाथा बच्चों को सुनाई और बताया कि सेना में भर्ती हो कर वे राष्ट्र की सेवा कर सकते हैं। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने सभी स्वयंसेवकों का हौसला बढ़ाते हुए करगिल के शहीदों को नमन किया तथा बरसात के मौसम में पौधे लगाने का आह्वान किया।
