कुनिहार: जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की बैठक का हुआ आयोजन
जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की जिला स्तरीय त्रिमासिक बैठक शुक्रवार आज यानि 30 जुलाई को जिला अध्यक्ष केडी शर्मा की अध्यक्षता में पट्टा महलोग के अम्बिका माता मन्दिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न मांगों व समस्याओं पर चर्चा की गई। केडी शर्मा ने अपने सम्बोधन में पेंशनरों से कहा कि पेंशनर समय-समय पर अपनी मांगे सरकार से करते रहे हैं लेकिन सरकार हमारी मांगों की अनदेखी कर रही है। पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों को नए वेतन आयोग की घोषणा कर चुकी है और यह नया छठा वेतन आयोग जुलाई 2021 से लागू हो चुका है लेकिन हिमाचल सरकार इसे लागू करने में भी टालमटोल कर रही है।
केडी शर्मा ने पुरानी मांगों को दोहराते हुए कहा कि जो पेंशनर्ज 65, 70 व 75 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके है उन्हें 5,10 व 15 प्रतिशत लाभ उनके मूल वेतन में देने की अपील सरकार से की है। पेंशनरों के मैडिकल बिलो की समय पर अदायगी न होने पर पेंशनरों ने खेद व्यक्त किया तथा मेडिकल बिलो की अदायगी समय पर करने की मांग की गई। उपायुक्त सोलन से संघ की लम्बे समय बैठक नही बुलाई गई है उपायुक्त सोलन से जल्द बैठक बुलाने की मांग की गई है ताकि उपायुक्त के माध्यम से अपनी मांगे सरकार तक पहुंचाई जा सके।
इस बैठक में जिला की नई कार्यकारिणी के गठन बारे विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक में जिला के वरिष्ठ उप प्रधान जीआई भारद्वाज, महासचिव जगदीश पवंर, कोषाध्यक्ष मनसा राम पाठक, पट्टाबरावरी-हरिपुर यूनिट प्रधान व जिला प्रेस सचिव डी डी कश्यप, सायरी यूनिट के प्रधान बेली राम राठौर,पट्टा यूनिट के प्रधान बलदेव सिंहसोलन यूनिट के प्रधान मनोहर सिंह कंवरकुनिहार यूनिट के प्रधान जगदीश सिंहअर्की यूनिट के प्रधान कृष्ण सिंह चौहान, पुलिस संगठन के प्रधान धनी राम तँवर, रोशन लाल, उदय राम चौधरी, सूर्यकांत जोशी, रूपराम शर्मा, अन्तराम वर्मा, हेमचन्द कश्यप आदि मौजूद रहे।
