बरसात के मौसम में खुली सरकार के इंतज़ामों की पोल : यशवंत छाजटा
जिला शिमला कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारी बरसात में उपरी क्षेत्र में अधिकतर संपर्क सड़कें बंद पड़ी है, जिससे बागवानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छाजटा ने कहा कि सेब सीजन गति पकड़ चुका है और सड़कों के हालात भट खराब हैं सड़कों में गड्ढे या गड्ढों में सड़क इसमें कोई अंतर नहीं रहा है। इससे सरकार द्वारा की गई व्यवस्था की पोल खुलती है। उन्होंने कहा कि कि प्रदेश भाजपा सरकार आगामी उपचुनाव को लेकर ज़्यादा व्यस्त दिख रही है। छाजटा ने कहा कि देश और प्रदेश में लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छू रही है और भाजपा सरकार कुंभकर्णी नींद में सो कर जनता को बड़े घरानों के हवाले लूट के लिए छोड़ दिया है।
उन्होंने कहा कि जहां पेट्रोल डीजल की कीमतों से आम जनता को आसमान छूती महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा सरकार महंगाई दूर करने के वादे से सत्ता में आई थी, उनका यह वादा पूरी तरह झूठा साबित हुआ है और देश प्रदेश में महंगाई के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। गैस या खानें में तेल दालें हो या अन्य खाद्यान्न सभी की मूल्य बढ़ने से लोग महंगाई की मार झेल रहे। छाजटा ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई प्रदेश के डिपुयों में सस्ते राशन की योजना भी दम तोड़ रही है। एक तरफ कोरोना तो दूसरी तरफ महंगाई दोनों की मार आम व् गरीब लोगों पर भारी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जनता इनके झूठे वादे जान गई ओर आगामी उपचुनाव वह प्रदेश के 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्तासीन होगी
