कसौली विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज प्रतिनिधि सम्मान समारोह हुआ आयोजित
कसौली विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज प्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ.राजीव सैजल ने कहा कि पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जन-जन को लाभान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। चुने हुए प्रतिनिधि को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित बनाने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने आशा जताई कि सभी प्रतिनिधि विकास को गति प्रदान करते हुए जन समस्याओं के निवारण में सदैव तत्पर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि सोलन जिला में 29 तथा कसौली विधानसभा क्षेत्र में 06 नई ग्राम पंचायतें गठित की गई। इनके गठन से सभी क्षेत्रवासी लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने इस अवसर पर पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वह स्पष्ट सोच तथा दूरदर्शिता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतन्त्र की मूल इकाई हैं और इनके माध्यम से व्यापक स्तर पर लोगों का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित बनाया जा सकता है।
प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला सहकारी विपणन एवं उपभेक्ता संघ के अध्यक्ष सुन्दरम ठाकुर, दुधारू सहकारी सभा के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, जोगेन्द्रा सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष यश्पाल ठाकुर, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सदस्य मदन मोहन मेहता, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य राजकुमार सिंगला, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दौलत ठाकुर, जिला भाजपा महामन्त्री अमर सिंह परिहार, युवा बोर्ड के सदस्य संजय ठाकुर, जेसीसी सोलन के निदेशक लाज किशोर शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता तीर्थ राम ठाकुर, भाजयुमो सोलन के अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, उपमण्डलाधिकारी कसौली डॉ. संजीव धीमान, खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर सुभाष अत्री, तहसीलदार कसौली मनमोहन सहित अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
