हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, हो सकते है कई एहम फैसले
( words)
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को राज्य विधानसभा की दूसरे दिन की बैठक के संपन्न होने के बाद होगी। इसमें कई अहम फैसले होंगे। बैठक में प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किए जा रहे बिलों के ड्राफ्ट को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा कई संस्थानों के स्तरोन्नयन सहित अन्य मामले भी बैठक में जा सकते हैं। यह बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश विधानसभा के परिसर में होगी।
