सरकाघाट में हिम प्राउड अवार्ड कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देवभूमि हिम कला मंच शिमला व सरकाघाट के प्रयास से "हिम प्राउड अवार्ड 2021" आयोजन मंच पिछले क़ई वर्षों से कला व संस्कृति के प्रोत्साहन के लिए किया जा रहा है। इनके द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित करवाए जाते है। इस बार सरकाघाट में सरकाघाट के मंच के सहयोग से "हिम प्राउड अवार्ड 2021' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नृत्य व योग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। नृत्य में अन्वेशा कंसल पहले, दीक्षित आर्य दूसरे व महक शर्मा तीसरे स्थान पर रही। वहीं योग में दिशा डोगरा ने प्रथम, कृति दूसरा स्थान हासिल किया। प्राउड अवार्ड में ममता भारद्वाज सा रे गा मा पा पंजाबी फेम स्टार सिंगर, अशोक पठानिया चेयरमैन गृहणी, स्वयं संघ इन्दौरा काँगड़ा से पूर्णिमा जम्वाल हमीरपुर, रबर डॉल निधि डोगरा, श्याम अनुज हिमाचली मुंड, अन्वेशा कंसल को सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में सरकाघाट के एसडीएम राहुल जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की व कलाकारों का हौसला बढ़ाया।
इस कार्यक्रम में दीप लाल भारद्वाज, जगदीश सनवाल उर्फ जगू मामा, दुर्गादास राव, संजय जम्वाल, सिंगर राजेश डोगरा, लता पठानिया, कुसुम जस्सी, चेतन चेयरमैन स्टार ग्रुप रोहड़ू, सिंगर पुजा धीमान, चेतना सिंगर रंजना रंजू, संगीत गुरु मनोज कुमार,समाज सेविका पवन बाला, रमेश भसरा, नेहा मिश्रा, कराटे में मोहित रणा, विपिन सकलानी, गरिमा ठाकुर, रिटायर मुख्याध्यापक प्रेम सिंह, लेखिका अनु ठाकुर, प्रीति शर्मा, बीडीसी मेम्बर मनीषा शर्मा, समाज सेविका अंजना को भी उनके द्वारा किये गए कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। डांस के जज के रूप में सागर प्रिंस व गरिमा योग में शशि जोगी व चेतन ने अपनी भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में नए उभरते हुए बच्चो को आगे आने का मौका दिया। मंच संचालन में आँचल मंडयाल, किशन ठाकुर, पवन, विनायक ठाकुर ने खूब वाहवाही बटोरी।