कुनिहार में एचपीएसईबीएल पैंन्शनर्ज वैलफेयर एसोसिएशन की बैठक का हुआ आयोजन
मंगलवार को एचपीएसईबीएल पैंन्शनर्ज वैलफेयर एसोसिएशन, उप इकाई कुनिहार की बैठक इकाई अध्यक्ष रतन तनवर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश सरकार व बोर्ड मैनेजमेंट से एक सुर में आग्रह किया है कि सेवानिवृत्त सदस्यों को भी विद्युत भत्ता दिया जाए व मृतक कर्मीयों के आश्रितों को जल्दी अनुकम्पा के आधार पर नौकरी दी जाए। इसके साथ ही एलटीसी. प्रदान की जाए, 65-70 व 75 वर्ष की आयु होने पर मिलने वाला 5%-10%व 15% पैंन्शन भत्ता बेसिक पे में जोड़ा जाए, केन्द्र सरकार द्वारा जारी मंहगाई भत्ते की 3 किश्ते 1.1.2020 से 30.6.2021 जल्दी रिलीज की जाए तथा पंजाब सरकार द्वारा जारी 6ठे वेतन आयोग की सिफारिशों को हिमाचल प्रदेश में भी जल्द लागू किया जाए।
प्रधान रतन तनवर व सचिव रमेश नाथ कश्यप ने उपस्थित सभी सेवानिवृत्त सदस्यों से कहा कि हमारा वर्तमान नेतृत्व प्रदेश भर के सदस्यों की आशाओं के अनुरूप सेवाऐं दे रहा है तथा प्रत्येक प्रकार से सक्षम है। उन्होंने आगे बताया कि हमारा संगठन एक गैर राजनीतिक संगठन है जोकि केवल सेवानिवृत्त सदस्यों के कल्याण हेतु पुर्ण रूप से समर्पित है। सभी सदस्यों ने पैंन्शनर्ज वैलफेयर एसोसिएशन के प्रति अपनी पूर्ण आस्था प्रकट करते हुए चट्टान की तरह खड़े रहने का प्रण लिया।
