दाड़लाघाट : वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दानोघाट में स्कूल प्रबंधन समिति का हुआ गठन
( words)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दानोघाट में प्रधानाचार्य संजीव कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में वर्ष 2021-22 के लिए स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इसमें अभिभावक वर्ग मौजूद रहा तथा अभिभावक व स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों की सहमति से पिछली स्कूल प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी को भंग किया गया। तदोपरान्त नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें यशपाल को प्रधान, पदेन सदस्य मंजू व महेंद्र शर्मा, किरण, सोमदत्त, अनिता को अध्यापक सदस्य चुना गया।
